मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई। मामले में महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। कंकरखेड़ा के हाईवे स्थित एक गांव निवासी युवक ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार चलाता है।
उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व एक महिला से हुई थी। शादी के बाद दोनों के पांच बच्चे हैं। उसके घर पर आने वाले एक परिचित युवक से पत्नी की नजदीकियांं बढ़ गईं। इसका विरोध करने पर दंपती में विवाद रहने लगा।
26 जून को महिला बाजार गई और वापस नहीं लौटी। पति ने रविवार को महिला के प्रेमी संग भागने का आरोप लगा पुलिस से मदद मांगी। महिला का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है।