लखीमपुर। लखीमपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के मेला मैदान चौराहे पर रविवार की रात कार्यकर्ता के साथ विवाद होने की सूचना पर पहुंचे भाजपा नगर महामंत्री का पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान महामंत्री की दरोगा से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक सिपाही ने नगर महामंत्री को थप्पड़ जड़ दिया। इसकी जानकारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कुछ देर बाद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली का घेराव किया। भाजपा कार्यकर्ता आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात तक हंगामा करते रहे। पुलिस अफसरों के काफी देर समझने के बाद कार्यकर्ता माने।
सीओ रमेश तिवारी ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद आरोपी सिपाही अब्दुल आलम खां को लाइन हाजिर कर दिया है।