भरतपुर : उच्चैन थाना इलाके में एक दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में महिला के पति ने 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले एक 1 आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। वारदात में सहयोग देने वाले बाकी 3 अभी बाहर थे, जो लगातार महिला पर फब्तियां कस रहे थे। इन्हीं बातों से परेशान महिला ने मौत को गले लगा लिया। महिला के पति ने भी महिला की मौत को लेकर भी अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी को उच्चैन अस्पताल लेकर गया तो, वहां से उसे बिना उपचार दिए RBM अस्पताल रेफर कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
महिला के पति ने बताया की मेरी पत्नी घर जब बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान मेरा पड़ोसी मेरे घर घुस आये और उसके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। इस बात का महिला को पता नहीं लगा। उसी दिन जब महिला अपने घर से खेत पर जा रही थी तो, उसके पड़ोसी ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे अश्लील वीडियो फोटो दिखाए। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने किसी को वीडियो फोटो के बारे में बताया तो वह महिला कर उसके बेटे को जान से मार देगा।
महिला के फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पड़ोसी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। नवंबर में महिला के पति और बच्चे जयपुर चले गए। आरोपी महिला के पीछे जयपुर पहुंच गया। इसके अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर जयपुर के होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने होटल में भी महिला के अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। 22 अक्टूबर को आरोपी ने महिला को फोन किया। तब उसने बताया कि उसके पास महिला के होटल और उसके घर के अश्लील फोटो वीडियो हैं। अगर वह भरतपुर नहीं आई तो, वह उन्हें वायरल कर देगा। इसके बाद महिला ट्रेन से भरतपुर आई। आरोपी महिला को एक मकान में ले गया। जहां उसने महिला के साथ फिर से दुष्कर्म किया। जब महिला का पति जयपुर अपने घर लौटा तो, उसे पत्नी नहीं मिली। जब महिला के पति को घटना की जानकारी मिली तो, उसने अपनी पत्नी से संपर्क किया। लेकिन बात नहीं हो सकी। 24 अक्टूबर को आरोपियों ने महिला को छोड़ दिया, जिसके बाद वह उच्चैन अपने घर आ गई। इसके बाद महिला ने अपने पति को सारी घटना के बारे में बताया। तब महिला के पति ने उच्चैन थाने में 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया। इसके बाद से आरोपी के साथी महिला को टॉर्चर करने में जुटे हुए थे।
पुलिस ने बताया कि आज सुबह 10 बजे महिला का पति मजदूरी के लिए घर से निकल गया। इसके बाद महिला ने अपने कमरे में ही फांसी लगा ली। जब घर बाकी के लोगों ने महिला को फांसी के फंदे से लटकता देखा तो, महिला के पति को फोन किया। इसके बाद वह तुरंत घर लौटा और महिला को उच्चैन अस्पताल लेकर गया, जहां उसे देखकर आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि महिला को बचाया नहीं जा सका।